हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। कांग्रेस द्वारा कस्बा गोपामऊ में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने तथा रोजगार की घटती उपलब्धता को लेकर उन्हें जागरूक किया गया। रात्रि चौपाल में जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह तथा मनरेगा प्रभारी मंजू मित्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव शकील अहमद द्वारा किया गया। चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों के हित में मनरेगा योजना को वरदान के रूप में लागू किया था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार इसकी मूल भावना और उद्देश्य के साथ मनमाने ढंग से खिलवाड़ कर रही है। इससे गरीब और मजदूर वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों के अधिकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.