लखनऊ, दिसम्बर 8 -- लेसा के नवनिर्मित गोपरामऊ विद्युत उपकेंद्र को सोमवार को चालू कर दिया गया है। इससे लगभग पांच हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार व उपखंड अधिकारी डीके प्रजापति ने बताया कि ओवरलोड हो चुके माल उपकेंद्र के आंशिक लोड को नए गोपरामऊ उपकेंद्र पर शिफ्ट कर दिया है। अब माल ब्लॉक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशान कर रही ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...