बदायूं, अगस्त 5 -- बदायूं, संवाददाता। विकास भवन से गोपनीय सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में बारीकि से जांच कर रही है। पुलिस की जांच में कुछ अन्य पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में विकास भवन से संबंधित कुछ गोपनीय सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसकी जानकारी होने पर सीडीओ गामिनी सिंगला ने गोपनीय जांच करायी। जांच में डीआरडीए कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर आपरेटर आयुष कुमार एवं आशीष वैश्य की संलिप्तता मिली। जिसके चलते इन दोनों कंप्यूटर आपटेर की सेवा समाप्त कर दी गयी है। इसके साथ ही इस प्रकरण कुछ अन्य की भूमिका संदिग्ध मिलने पर डीआरडीए विभाग की ओर से थाना सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की गयी...