रांची, जून 24 -- रांची। विधायक सरयू राय से जुड़े कथित गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में दस्तावेज की फोटो खींचने वाले कर्मचारी शंभू सिंह को आरोपी बनाने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विधायक सरयू राय की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए सरयू राय को अंतिम मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 29 जून निर्धारित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...