बिहारशरीफ, मार्च 16 -- गोपनीय दस्तावेज बाहर करने के आरोप में 4 लिपिकों से शोकॉज शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने मार्च की वेतन निकासी पर भी लगायी रोक कहा-आपलोगों ने बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय के कागज कराए उपलब्ध मामले में पहले भी लिपिकों को दी जादी गयी थी मौखिक चेतावनी फोटो : डीईओ ऑफिस। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा विभाग में हर दिन नई कहानी सामने आती रहती है। नया मामला गोपनीय दस्तावेज को बाहरी लोगों को देने का है। विभाग ने गोपनीय दस्तावेज बाहर (लीक) करने के आरोप में चार लिपिकों से जवाब-तलब किया है। इतना ही नहीं, स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने उन चारों लिपिकों के मार्च माह की वेतन निकासी पर भी रोक लगा दी है। स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आपलोगों के द्वारा बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय के कागजात उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसा नहीं है ...