बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- गोपनीय जानकारी किसी के साथ न करें साझा इंस्टग्राम, व्हाटसएएप और फेसबुक के उपयोग में बरतें सावधानी स्मार्ट स्टूडेंट, सेफ फ्यूचर की बच्चों को दी गयी जानकारी पावापुरी, निज संवाददाता। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए उन्हें साइबर फ्रॉड व क्राइम से बचाने के लिए कई जानकारी दी गयी। पावापुरी ओपी के थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। इंस्टग्राम, व्हाटसएएप और फेसबुक के उपयोग में भी सावधानी बरतें। पावापुरी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्मार्ट स्टूडेंट, सेफ फ्यूचर की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग जितना लाभकारी है, उतना ही सावधानी की भी जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक, फर्जी कॉल या लुभावने मैसेज के झांसे में न आएं और कोई भी संदेह...