हजारीबाग, जुलाई 2 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के मनातू पंचायत अंतर्गत गोपदा गांव में प्रस्तावित कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए जेआरएल कंपनी के पक्ष में सहमति जताई है। इस संबंध में बुधवार को दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण केरेडारी थाना पहुंचे । तथा थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के समक्ष अपनी सहमति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि वे कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण के लिए अपनी रैयती जमीन स्वेच्छा से दे रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जमीन का कंपनी के साथ विधिवत एग्रीमेंट किया जा चुका है। इसके बदले उन्हें उचित मुआवजा भी मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे इस क...