गोनुबाबा धाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भागलपुर, अगस्त 25 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनुबाबा धाम में सावन महीने की अंतिम सोमवारी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बाबाधाम परिसर में डाक बम, सामान्य श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गोनूबाबा धाम के पंडित सह शृंगारी बाबा के नाम से प्रसिद्ध सोनू झा ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चौथी सोमवारी को बाबा की सरकारी पूजा अहले सुबह तीन बजे हुई। इसके बाद डाक बम और सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से कतार में खड़े होकर बाबा का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- अंतिम सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 1.55 लाख कांवरियों ने किया जालार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.