गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोनियार गांव से रविवार की देर रात साढ़े नौ बजे अपहृत युवक को थावे पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। साथ ही एक अपहर्ता को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पिठौरी गांव निवासी किशोर राम के पुत्र विनय कुमार को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोनियार गांव स्थित शिव मंदिर के पास उसकी आंख बांधकर अपहरण कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। विनय के पिता ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि विनय कुमार को उसका मित्र व ट्रैक्टर चालक अनुज कुमार फोन कर घर से बुलाकर ले गया था। दोनों रविवार की रात शिव मंदिर के पास पहुंचे। अनुज शौच के लिए चला गया। इसी दौरान दो बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.