बिहारशरीफ, जून 16 -- गोनावां अस्पताल की मरम्मत कराने को सीएस ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा पत्र सहयोग पोर्टल पर उपेन्द्र प्रसाद समेत अन्य ने किया हैं आवेदन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरनौत प्रखंड के गोनावां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के जर्जर भवन का मरम्मत कराने के लिए सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि सहयोग पोर्टल पर उपेन्द्र कुमार सिंह ने अस्पताल की मरम्मत कराने व कर्मियों के पदस्थापन के संबंध में आवेदन दिया है। सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव द्वारा बीएमएसआईसीएल पटना को भवन निर्माण के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था साथ ही, चंडी के कृषि फार्म के सरकारी भूमि पर ट्रामा सेंटर अस्पताल निर...