गोधर में मनेगा रसिक हांसदा का शहादत दिवस
धनबाद, जून 8 -- विश्वकर्मा परियोजना में सोमवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक हुई। इसमें 11 जून को गोधर स्थित सभा स्थल पर शहीद रसिक हांसदा का शहादत दिवस मनाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया। शाखा सचिव नंदलाल महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान 11 जून 1979 को कुसुंडा क्षेत्र में विस्थापित आंदोलन के समय पुलिस और सीआईएसएफ की गोलीबारी में रसिक हांसदा शहीद हुए थे। 11 जून को उनके समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में भूषण महतो, रबिंदर सिंह, अशोक राम और सुखदेव भुइया सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.