धनबाद, जून 23 -- कुसुंडा क्षेत्र की एनजीकेसी कोलियरी अंतर्गत गोधर 6 नंबर में लगभग एक माह पूर्व हुए भू-धंसान से बने गोफ की भराई का कार्य बीसीसीएल प्रबंधन ने सोमवार से स्थानीय लोगों के सहयोग से शुरू कर दिया। प्रबंधन के अनुसार मानसून के आगमन के साथ गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों में खतरे की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन ने भू-धसान एवं गैस प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों को ऐसे संवेदनशील स्थानों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...