अहमदाबाद, अप्रैल 28 -- गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्णायक जीत हासिल कर ली। भाजपा ने 9,900 से अधिक सीटों में से 6,472 सीटें जीत ली है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 1,412 सीटें हासिल की हैं। वहीं निर्दलीय, आम आदमी पार्टी (आप), एआईएमआईएम सहित अन्य दलों ने 597 सीटें जीती हैं। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने 15 नगर निगमों में विजय हासिल कर चुकी है। खासकर गोधरा के चुनाव नतीजों ने सामाजिक सद्भाव की बेजोड़ मिसाल पेश की है। एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोधरा नगर पालिका के इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने वार्ड नंबर 7 से शानदार जीत हासिल की है। सनद रहे यह एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां के 100 फीसदी वोटर मुस्लिम समुदाय से हैं। अपेक्ष...