नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रसं: गोसंवर्धन को धार्मिक गतिविधि तक सीमित न रखकर उसे रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 1 से 7 नवंबर तक जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में लगेगा। इसे लेकर नॉर्थ एवेन्यू स्थित एमपी क्लब में हुई प्रेस वार्ता में असम के पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने बताया कि प्रदूषण और रासायनिक खेती के दौर में गो आधारित जीवनशैली ही विकल्प है। राष्ट्रीय गोधन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक विजय खुराना ने बताया कि महोत्सव का मकसद गोशालाओं को आत्मनिर्भर आर्थिक इकाई बनाना है। इस महोत्सव में देशभर की गोशालाओं के गोबर आधारित उत्पाद, पंचगव्य, जैविक खाद समेत 400 स्टॉल लगेंगे। राष्ट्रीय गोधन महासंघ, दिल्ली पर्यटन निगम, काउजोन और सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा क...