देवरिया, सितम्बर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। गोद लेने से जिले के साढ़े तीन हजार टीबी मरीज सेहतमंद हो गये। इस साल अब-तक 4910 टीबी के मरीज मिले हैं। वर्ष 2024 में 6314 तथा साल 2025 में 7033 टीबी के मरीज मिले थे। जिले में 119 एमडीआर मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में टीबी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। खोजी अभियान में टीबी के मरीज मिलते हैं। जिले में टीबी पीड़ितों की संख्या पांच हजार तक पहुंच गई है। यह सभी पीड़ित दवा ले रहे हैं। इनमें से 119 टीबी पीड़ित ऐसे है, जिन पर साधारण टीबी की दवा ने काम करना बंद कर दिया है। यह मरीज एमडीआर श्रेणी में पहुंच गए हैं। संदिग्ध टीबी मरीजों को ढूढ़ कर उनकी जांच की जा रही है। जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर पंजीकरण कर दवा दिया जाता है। मरीजों का पता लगाने को समय-समय पर टीबी खोजी अभियान चलाया जाता है। ...