बदायूं, जुलाई 19 -- बदायूं, संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि गोद ली गई बालिका को भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने लाभ की धनराशि बढ़ा दी है। अब छह चरणों में कुल 25 हजार रुपये मिलेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 31,172 बालिकाओं के लालन-पालन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बेहतर बनाये जाने के लिये योजना से लाभांवित किया गया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका सुरक्षा के लिये जनपद के विभिन्न क्षेत्र में जागरूकता कैंप लगाकर कर योजना सहित हेल्पलाइन एवं करियर काउसंलिग की जानकारी दी जा रही है। जिले की बहुत सी बालिकाओं द्वारा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। प्रदेश में ...