वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, हिटी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को पशुपालन विभाग की मंडलीय समीक्षा में सभी सीडीओ को निर्देश दिया कि अपने जिले में गोद लिये गए 6196 निराश्रित गोवंशों का सत्यापन करें। आयुक्त सभागार में हुई बैठक में एडी (पशुपालन) ने बताया कि मंडल में 216 गोआश्रय स्थल हैं, जिसमें 26 हजार निराश्रित गोवंशों को रखा गया है। 6196 को विभिन्न लोगों को सौंपा गया है। कमिश्नर ने गौआश्रय स्थलों पर रजिस्टर रखने का निर्देश दिया और कहा कि इसमें निरीक्षण का पूरा ब्योरा और फॉलोअप की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी से लैस करने, बीमार पशुओं को अलग कंपाउंड में रखने, हरा चारा की उपलब्धता के लिए परती, बंजर में मनरेगा की सहायता से हरा चारा उगाने आदि पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि पशुधन विकास, दुग्ध उत्पादन वृद्धि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.