हल्द्वानी, जून 5 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर आम्रपाली विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट के सहयोग से गोद लिए गए कुरिया गांव में पौध वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मदन बिष्ट ने कहा, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उप-कुलपति डॉ. एसके सिंह, कुलसचिव राधाचरण बेहरा ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। ग्राम प्रधान त्रिवेणी, उप-ग्राम प्रधान विकास गुणवंत ने इस पहल की सराहना की। प्रो. विनोद नेगी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष उप्रेती आदि रहे। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़...