उन्नाव, मई 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा मियागंज के बगिया मोहल्ला की रहने वाली मनीषा पुत्री अनिल कुमार रविवार शाम मां सीता के साथ मियागंज की बाजार में सब्जी लेने गई थी। लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर सड़क पार कर रही थी। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मनीषा घायल हो गई। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। जख्मी मनीषा की सोमवार को गोद भराई होनी है। उसकी शहर के कल्याणी देवी मंदिर के पास से शादी तय हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...