इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। साली की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय बाइक सवार युवक की आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा निवासी 32 वर्षीय समरजीत सिंह पुत्र नेपाल सिंह सोमवार दोपहर अपनी पत्नी निर्मला, बच्चों विराज और यस्वी के साथ बाइक से फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रिहावली में अपनी साली की गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जैतपुर थाना क्षेत्र के कमतरी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक करीब 30 से 40 फुट तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने ...