बरेली, मार्च 23 -- भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गोद भराई के बाद शादी करने से इंकार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।गांव नगला के जगदीश की पत्नी ने बताया कि उसका बेटी का विवाह थाना सिरौली के हरदासपुर निवासी सचिन के साथ तय हुआ था। उसके बाद लड़के ने लड़की को पंसद कर 17 नबम्वर को सचिन और उसके परिवार वालों ने उसकी बेटी की गोद भराई की रस्म अदायगी कर दी। लड़की पक्ष ने सचिन को 21 हजार रुपए नकद देकर तिलक कर दिया। आरोप है कि रस्म अदायगी के बाद बारात लेकर आने की तारीख नियत की जाती, उससे पहले ही सचिन उसके परिवार के मुन्ना लाल, नन्हे उर्फ दीपक, शिवम, रामभरोसे ने अधिक दहेज की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...