हमीरपुर, अप्रैल 12 -- राठ। गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद वर पक्ष ने पांच लाख रुपए और कार की मांग कर दी। न देने पर शादी नहीं करने की धमकी दी। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि पुत्री मेंहदी की शादी का रिश्ता जरिया थानाक्षेत्र के धगवां गांव निवासी हेमंत पुत्र जुगल राजपूत से तय किया था। शादी सात लाख रुपए में तय हुई थी। गोदभराई में उन्होंने पांच लाख रुपए दिए थे। बताया कि कुछ समय बाद वर पक्ष उनसे पांच लाख रुपए और व चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी न करने की धमकी दी। बताया कि उन्होंने धगवां जाकर विनती की पर वर पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा। उनके साथ गालीगलौज करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.