नोएडा, अप्रैल 28 -- संस्थाओं का रखरखाव पर ध्यान नहीं, पानी न देने की वजह से पेड़-पौधे सूख रहे ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के गोलचक्करों, हरित क्षेत्र और सेंट्रल वर्ज को हरा-हरा और सुंदर बनाने के लिए संस्थाओं को गोद देने की योजना कारगर साबित नहीं हो रही। गोद देने के बाद भी ज्यादातर हरित क्षेत्र और गोलचक्कर बदहाल पड़े हैं। रखरखाव पर ध्यान न होने और भीषण गर्मी में पानी न देने से पेड़-पौधे सूख रहे हैं।ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के पास स्थित गोलचक्कर सबसे अधिक बदहाल पड़ा है। गोद लेने वाली संस्था ने अपनी कंपनी का प्रचार करने के लिए जगह-जगह पर बोर्ड लगा रखे हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से टूटी पड़ी गोलचक्कर की टूटी दीवार की मरम्मत अब तक नहीं की गई। यह भी पढ़ें- ग्रेनो वेस्ट के...