वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। नगर निगम ने गर्मी से राहत के लिए गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर फव्वारे लगाए हैं। पांच स्थानों पर कूलिंग सेंटर बनाने का दावा भी किया है। इस बीच मलदहिया चौराहे पर भी दो जगह ग्रीन नेट लगाए गए। रथयात्रा चौराहे पर भी सिगरा से रथयात्रा मार्ग पर ट्रैफिक लाइट के पास ग्रीन नेट लगाया गया है। दावा है कि सार्वजनिक स्थानों पर 42 पेयजल टैंकर लगे हैं। नौ वॉटर स्प्रिंकलर मशीनों से पानी का छिड़काव हो रहा है। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि 13 चौराहों और 14 सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हीटवेव से बचाव के टिप्स दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हीट वेव से निपटने को नगर निगम का एक्शन प्लान तैयार सफाई चौकियों पर ओआरएस कॉर्नर भी बनाए गए हैं। जहां आम लोगों को ओआरएस और प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता निःशुल्क म...