वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी। शहर के बहुप्रतीक्षित रोप-वे प्रोजेक्ट ने अब जमीनी रूप लेना शुरू कर दिया है। पहले चरण में कैंट से रथयात्रा तक स्टेशन निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। अब गिरजाघर पर टर्निंग स्टेशन और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन का ढांचा भी तैयार हो चुका है। परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सितंबर 2026 तक पूरे प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, अगले दो महीनों में रथयात्रा से गोदौलिया के बीच गोंडोला (केबल कार) की टेस्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने के साथ ही आधुनिक परिवहन का नया विकल्प भी उपलब्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.