वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। दशाश्वमेध के पातालेश्वर स्थित जल निगम के पंप हाउस की बिजली जोड़ने के दौरान एक संविदा कर्मचारी घायल हो गया। बताया जाता है कि पैर फिसलने से सीढ़ी से नीचे गिर गया था। हालांकि करंट की चपेट में आने से झुलसने की चर्चा है। घटना बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे हुई। गोदौलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय कुमार ने करंट लगने की बात से इनकार किया है। पातालेश्वर पंप हाउस का दोपहर में मोटर खराब हो गया था। मरम्मत होने के बाद पंप हाउस का कनेक्शन जोड़ा जाना था। इसके लिए संविदा कर्मचारी बृजमोहन मिश्रा कनेक्शन जोड़ रहा था। इस बीच वह सीढ़ी से नीचे गिर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...