गोदावरी में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका
गया, मई 22 -- शहर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित गोदावरी कुम्हार टोली में शुक्रवार को दुलारी देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। लेकिन, मायके पक्ष ने इसे संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। मृतका की मां देवंती देवी ने पति मनोज चौधरी समेत ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि दुलारी देवी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और गुरुवार रात भी घर में विवाद हुआ था। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.