बागेश्वर, मार्च 24 -- नारायण देव वार्ड में निर्माणाधीन पेजयल टैंक विवादों के घेरे आ गया है। टैंक निर्माण निरस्त करने की मांग को लेकर वार्ड के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि गोदावरी धारा क्षेत्र का प्राचीन जलस्रोत है। क्षेत्र के लोग इस पानी से गुजर करते हैं। बचे पानी को गूल के माध्यम से खेतों तक ले जाते हैं। मंगलवार को क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पूर्व में धारे के पास सिंचाई टैंक और नहर बनाई गई थी, जो कि अब क्षतिग्रस्त हो गई है। गर्मियों में यह पानी सूखकर काफी कम हो जाता है। इस कारण लोगों को सिंचाई की समस्या हो जाती है। इस पानी से पालनीकोट, गोविनगाड़, त्यूनरा, भटखोला के लोग सब्जी उत्पादन व अनाज उत्पादन करते थे, लेकिन इस बीच वार्ड सदस्य ने विना लोगों को विश्वास में लिए दूसरे स्थान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.