गोदाम हुआ फुल, किसी तरह जुगाड़ कर एक किसान का खरीदा गेहूं
बांदा, मई 8 -- रामनगर। पीसीएफ से संचालित खरीद केन्द्र का गोदाम लगभग भर चुका है। गोदाम में करीब तीन सौ एमटी गेहूं रखने की क्षमता है। मौजूदा समय पर यहां 72 किसानों से 291.10 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है। जबकि डिलीवरी एक भी नहीं हुई है। उठान न होने की वजह से अब यहां पर खरीद बंद कर दी गई है। शुक्रवार को सुबह किसान गोविंद तिवारी निवासी छीबो एक ट्राली गेहूं लेकर केन्द्र में पहुंचे। किसान ने केन्द्र प्रभारी से खरीदने के लिए बात की। काफी प्रयास के बाद केन्द्र के कर्मचारियों ने किसी तरह गोदाम में गेहूं रखवाने का इंतजाम किया और तौल कराई। यह भी पढ़ें- उठान न होने से खरीद प्रभावित, परिवहन ठेकेदार को नोटिस केन्द्र प्रभारी संगमलाल ने बताया कि एक ही किसान गेहूं लेकर आया था। केन्द्र से उसे वापस न लौटना पड़े, इसके लिए किसी तरह जगह बनवाई और तौल कराया है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.