सहरसा, जून 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सर्वा ढाला समीप स्थित बिहार राज्य भंडार निगम के गोदाम से चोर द्वारा 650 बोरा चावल चोरी कर लिया गया है। आंशका जताई जा रही है की गोदाम का एसबेसटस हटा कर पीछे स्थित एक पेड़ के सहारे चोरी कर ली गई। मामले में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल मामले में कार्यालय प्रभारी बलवाहाट चपराम कोठी निवासी दिलीप पोद्दार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। आवेदक ने बताया कि 20 जून को कार्यालय गए तो प्रतिनियुक्त गार्ड रमाकांत पोद्दार ने बताया गोदाम के ऊपर का एसबेसटस हटा हुआ है। यह भी पढ़ें- एक पेड़ के सहारे गोदाम से 650 बोरा चावल गायब गोदाम की पड़ताल किया गया तो पता चला की काफी मात्रा में गोदाम से चावल की बोरी निक...