फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पीसीएफ गोदाम से 394 खाद की बोरी चोरी होने के मामले में भंडार नायक ज्ञानेश कुमार ने कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पीसीएफ गोदाम सातनपुर परिसर में कोल्ड स्टारेज के पीछे गोदाम संख्या 2705 में दो चट्टों में खाद भंडारित थी। 22 मई को गोदाम की सफाई के लिए खोला गया। गोदाम की पश्चिमी दिशा में खिड़की टूटी पाई गई। इससे भंडार नायक को चोरी होने की शंका हुई। भंडार नायक के मुताबिक जिला प्रबंधक व अन्य उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी। इसके बाद गोदाम में रखे स्टाक की तलपट्टी जिला प्रबंधक व अन्य स्टाफ के साथ तैयार की गयी। यह भी पढ़ें- दाउदनगर में खाद से भरी पिकअप गाड़ी हुई जब्त, पेज 5 लीड तलपट्टी के अनुसार 17386 बोरी पायी गयीं। इस तरह से 394 बोरी कम पायी गयीं। खिड़की के पश्चिम में बाउंड्री के किनारे...