फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर के एक कारोबारी ने अपने गोदाम में कार्यरत कर्मचारी पर लोहे के पाइप चोरी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-नौ निवासी और सुपर सैनिटरी सेल्स फर्म के संचालक प्रमोद जिंदल ने पुलिस को बताया कि उनका तिकोना पार्क में गोदाम है, जहां सुरेश नामक कर्मचारी पिछले आठ वर्षों से काम कर रहा है। हाल ही में स्टॉक की जांच के दौरान उन्हें गोदाम से कई लोहे के पाइप कम मिले। जांच करने पर पता चला कि चार इंच और तीन इंच आकार के करीब आठ से दस पाइप गायब हैं। कारोबारी का आरोप है कि इन पाइपों की चोरी उनके कर्मचारी सुरेश ने की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...