पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी अंकुर अग्रवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी फर्म अग्रवाल पेंट सेंटर के नाम से मोहल्ला पकड़िया में है। उसका माल एशियन पेंट बरेली से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से डोर डिलीवरी होता है जो चालक और हेल्पर लेकर आते हैं। छह मई को उसका सामान आया था। सामान उतारने के बाद चालक और हेल्पर ने मिलकर उसके गोदाम से पेंट की एक चार हजार रूपये कीमत की बाल्टी और 25 हजार रूपये कीमत की पॉलिश के डिब्बे,इसके अलावा 13 मई को साढ़े तीन हजार रूपये कीमत की पेंट की बाल्टी चोरी कर ली। चोरी की घटना का पता सीसी कैमरे देखने के बाद लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...