लातेहार, जून 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के एसएफसी गोदाम से जविप्र के डीलरों को कम राशन मिलने की शिकायत मिली है। डीलरों ने बताया कि प्रति क्विंटल पर एक किलो से अधिक राशन कम मिलता है। राशन युक्त बोरा को माइंस कर राशन देना है , लेकिन ऐसा नही किया जाता है। कम राशन मिलने की दशा में उसकी भरपाई करने में काफी दिक्कत होती है। पूर्व में कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन नतीजा कुछ नही निकला। इधर एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि गोदाम में जाकर इसकी जांच की जाएगी और डीलरों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...