मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर अनुपम कैंपस स्थित गोदाम से एम्पलीफायर चोरी करते हुए तीन शातिरों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में सिकंदरपुर स्टेडियम गेट के सामने निवासी भोलू कुमार, प्रकाशक पटेल व लालबाबू कुमार शामिल हैं। इस संबंध में गोदाम मालिक हर्ष अग्रवाल ने सोमवार को सिकंदरपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि सोमवार की सुबह जब वह अपने गोदाम गये तो ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा था। दीवार फांदकर तीनों युवक चोरी करने के बाद एम्पलीफायर लेकर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.