हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीएल के एक ठेकेदार के गोदाम से करीब आठ लाख रुपये के बिजली उपकरण चोरी हो गए। ठेकेदार ने अपने ही कर्मचारी पर सुनियोजित ढंग से चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर आर्यनगर निवासी सक्षम चौधरी पुत्र मेमपाल चौधरी ने सिडकुल थाने में बताया कि वे यूपीसीएल में ठेकेदारी करते हैं। नवोदय नगर स्थित गोदाम में बिजली उपकरणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कर्मचारी सन्नी कुमार निवासी हाडोली मीराकलां बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के पास थी। गोदाम की चाबी भी उसे दी गई थी। पीड़ित के अनुसार, 13 दिसंबर को जब वे गोदाम पहुंचे तो वहां दो ट्रांसफार्मर और टर्निंग टेबल गायब थे। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.