वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दवाओं के लाइसेंस सहित अन्य प्रक्रियाओं में खामी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। पोर्टल पर गोदाम लाइसेंस के लिए कोई प्रावधान नहीं होने, कोई रिटेंशन विकल्प नहीं होने सहित अन्य समस्याओं से वे परेशान हैं। व्यापारियों ने समस्या के साथ उसके समाधान भी बताएं हैं।केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि साझेदार बदलने, मृत्यु मामलों, पुनर्गठन या स्थाई परिवर्तन के लिए पोर्टल पर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। जब स्वामित्व और परिसर वही है, तब भी अत्याधिक दस्तावेज मांगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर लाइेंस के लिए अलग-अलग संपर्क विवरण अनिवार्य होने से दवा व्यापारियों ...