रायबरेली, फरवरी 26 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर स्थित एक ड्रम गोदाम में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखे खाली ड्रम की तली में पड़े केमिकल ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे ड्रम आग से जलकर खाक हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मोहल्ला निवासी नजीर खान पुत्र वसीर खान पुराने केमिकल ड्रमों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनकी मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर में इन खाली ड्रमो के लिए गोदाम बना रखा है। गुरूवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। खाली ड्रमों की तली में पड़े केमिकल ने आग में घी का काम किया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.