गाजीपुर, अप्रैल 9 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित इंदिरा नगर चूड़ी गली में गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक मकान के पीछे टिनशेड से बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान टिनशेड में बने शौचालय में गए मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट 35 वर्षीय अंकित मिश्रा की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी फार्मासिस्ट अंकित मिश्रा पुत्र नामोनारायण मिश्रा दिलदारनगर में गुड्डू पुत्र वहीद के नए मकान में किराए पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। मकान के पीछे टिनशेड में गोदाम जैसा बना है जिसमें दवा समेत अन्य सामान रखा जाता था। वहीं मकान के पिछले हिस्से में...