प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज क्षेत्र के मुंशी की बाग स्थित लोहे के गोदाम में शुक्रवार सुबह मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत देख तीन दिन पहले मौत की आशंका जताई जा रही है। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।बिहार के कैमूर भभुआ का 44 वर्षीय रियाजुउद्दीन करीब सात साल से मुंशी की बाग में मुन्ना केसरवानी के सरिया गोदाम में काम करता था। मुन्ना का भाई नितिन शुक्रवार सुबह गोदाम खोलने आया तो परिसर के अंदर रियाजुद्दीन मृत पड़ा मिला। नितिन ने बताया कि होली की वजह से तीन से पांच मार्च तक गोदाम बंद था। रियाजुद्दीन गोदाम के परिसर में ही रहता था। उसकी पत्नी साबरी खातून, बेटा रोजा व इरफान और बेटी रोजी गांव में ही रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर भाई शिराजुद्दीन और विवाहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.