मेरठ, मई 12 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में मंगलवार तड़के कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो मंजिला गोदाम से उठीं तेज लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि इत्तेफाक नगर निवासी सईद धोबी गोदाम में टेंट, कपड़े और लॉन्ड्री का सामान रखता था। मंगलवार सुबह अचानक गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कटहरा बाजार में लगी भीषण आग, भारी नुकसान दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े, धुलाई मशीनें और ...