गोंडा, अप्रैल 11 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर स्थिति शनिवार दोपहर एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग में गोदाम में रखे तारकोल के ड्रम और कई प्लास्टिक ड्रम जल गए। घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि गोदाम में सड़क निर्माण कार्य के लिए सामान और तारकोल के कई ड्रम रखे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोदाम में अचानक तेज धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते पास रखे अन्य ड्रमों तक फैल गई। सूचना मिलते ही गोदाम के आसपास के कई व्यापारी और सहयोगियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में गोदाम में रखे चार तारकोल के ड्रम और कई प्लास्टिक ड्रम पूरी तरह जल गए। ...