सीवान, जुलाई 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले मेंखरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति के बदले चावल की आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले पैक्स अब विभाग की रडार पर है, क्योंकि सहकारिता विभाग ऐसे पैक्यों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

जांच प्रक्रिया बताया जा रहा कि जिले के रघुनाथपुर, दरौली व बसंतपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को तीन पैक्सों के गोदाम का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को तत्काल इन पैक्सों के गोदाम का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि गोदाम में धान उपलब्ध है तो फौरन संबंधित राइस मिल को भेजकर चावल तैयार करायी जाए,साथ ही राज्य खाद्य निगम को सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं,जांच में गोदाम में धान नहीं मिलत...