कानपुर, जनवरी 28 -- जूही के परमपुरवा स्थित आयरन गोदाम से चोरी करते शातिर को मालिक ने रंगेहाथ धर दबोचा। दरअसल, गोदाम से पिछले करीब एक माह से चोरी हो रही थी। इसका खुलासा स्टॉक मिलान के दौरान हुआ था। इस पर मालिक के बेटे ने लगातार तीन रातों तक गोदाम के बाहर पहरेदारी की। सोमवार रात को ई-रिक्शा से एक युवक पहुंचा और डेढ़ से दो सौ एंगल लाद लिए। इसी बीच उसने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। गोविंदनगर टी ब्लॉक निवासी सतीश गुप्ता का परमपुरवा स्थित बीएम मार्केट में भारत आयरन एंड मिनरल्स नाम से गोदाम है। इसमें स्क्रैप, एल्यूमिनियम, एंगल, सरिया, कास्ट आयरन, मेटल आदि का भंडारण होता है। सतीश की पत्नी गीता के मुताबिक गोदाम से कई दिनों से माल पार हो रहा था। कर्मचारियों से पूछताछ की तो उनकी संलिप्तता नहीं मिली। इस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.