आरा, मार्च 22 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर के राजा बाजार चौक स्थित एक गोदाम में शनिवार की रात आग लगने से गोदाम में रखे हजारों रुपये मूल्य के फल और चूड़ी जलकर खाक हो गयी। सूचना पर स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गोदाम में आग लगने से धुआं निकला शुरू होने के बाद लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। गोदाम में सामान रखने वाले दुकानदार व अन्य मौके पर पहुंचे । फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। इस दौरान बिहिया थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी पर सवार कर्मियों व स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। बताया जाता है कि आग अगर फैलती तो आसपास स्थित दर्जनों दुकानों को भारी नुकसान होता। घटना में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.