सहारनपुर, जनवरी 10 -- नगर की एसबीआई कालोनी निवासी अभिषेक गर्ग पुत्र सुशील गर्ग के मूगंफली गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व कालोनीवासियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे नगर की स्टेट बैंक कालोनी निवासी अभिषेक गर्ग के मूंगफली के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों व कालोनीवासियों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जबकि गोदाम मालिक अभिषेक गर्ग ने अज्ञात शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की शंका जाहिर की जा रही है। उन्होंने आग लगने के चलते लाखों रुपयों के नुकसान का अंदेशा जताया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.