हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- वैशाली, संवाद सूत्र प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भारतीय खाद्य निगम गोदाम में हो रहे मरम्मती कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा एवं नारेबाजी की। गोदाम के मरम्मती कार्य को लेकर सीढ़ी, फर्स आदि का निर्माण कराया जाना है। गोदाम के डैमेज फर्स एवं सीढ़ी को पूरी तरह तोड़कर नया निर्माण करना था। संवेदक द्वारा बगैर तोड़े हुए ऊपर से ही घटिया ईंट बालू, सिमेंट से कार्य कराया जा रहा है। गोदाम में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि संवेदक को सही कार्य करने के लिए लगातार बोला जा रहा है मगर वे कार्य सही से नहीं करवा रहे हैं। घटिया निर्माण कार्य का विरोध किए जाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। हंगामा देख प्रखंड गोदाम प्रबंधक ध्रुव कुमार कार्यस्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। गोदाम प्रबंधक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.