गिरडीह, दिसम्बर 25 -- बेंगाबाद। महुआर पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का गोदाम धान से भर जाने के कारण पैक्स प्रबंधक ने किसानों का धान लेने से हाथ खड़ा कर दिया है। किसान सरकारी दर पर धान की बिक्री करने के लिए प्रतिदिन पैक्स का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पैक्स के गोदाम में जगह नहीं रहने के कारण प्रबंधक ने गोदाम खाली होने तक धान लेने में असमर्थतता जताई है। किसान गोदाम खाली होने की प्रत्याशा में हैं। बतला दें कि बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में महुआर के अलावा चपुआडीह पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र के लिए अधिकृत किया गया है। पैक्स के पास धान भंडारण के लिए गोदाम छोटा पड़ रहा है। गोदाम धान से भर जाने के कारण अन्य किसानों से धान का क्रय नहीं हो पा रहा है। पैक्स के पास एक हजार क्विंटल धान गोदाम में रखने की क्षमता है। अधिप्राप्ति केंद्र शुरू होने के कुछ...