अलीगढ़, मार्च 6 -- खैर, संवाददाता। कस्बा खैर के मोहल्ला माता में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने गोदाम पर बैठे लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही वहां मौजूद लोग जान बचाकर मौके से भाग गए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली खैर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी अभिषेक पुत्र राजेश निवासी नई बस्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे में प्लाई बोर्ड का काम करता है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। इसी कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। पीड़ित के अनुसार बुधवार 4 मार्च की शाम करीब 6:35 बजे वह एनसीसी स्कूल के पीछे स्थित अपने गोदाम पर दोस्तों अंकित गौतम और गौरव शर्मा के साथ बैठा हुआ था। तभी बंटी निवासी संग्रामपुर, लवकुश निवासी बिसारा, लवकुश निवासी मालीपुरा खैर, रोहित निवासी अर्राना और दीपक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.