गाजीपुर, अप्रैल 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम गोदाम में स्थापित फायर होज रील ड्रम कार्यशील अवस्था में नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही गोदाम परिसर में स्थापित पानी की टंकी में भी रिसाव (लीकेज) पाया गया। जिलाधिकारी ने उक्त कमियों को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर होज रील ड्रम को तत्काल ठीक कराया जाए तथा पानी की टंकी की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाय। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.